July 7, 2024

कोरकोमा पुल बनाने कुदमुरा भाजपा ने सौंपा ADM को ज्ञापन

कोरबा 24 मार्च। कोरकोमा हाटी मार्ग में कोरकोमा कचांदी नाले पर बना पुल बहुत पुराना होने के कारण आज जर्जर स्थिति में है जिसमें कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है। चुकिं इस मार्ग से कोरबा से रायगढ़ जशपुर होते हुए झारखंड रांची ओडिशा और बिहार को जोड़ने वाला मार्ग है। इसलिए इस जर्जर पुल को तोड़कर नया पुल का बनना अति आवश्यक है इस मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के प्रभारी श्री प्रफुल्ल तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास महामंत्री श्री राजू गुप्ता मंडल के कार्यकारिणी सदस्य सुमित वर्मा और श्री राम कुमार पटेल युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष श्री बृजेश यादव कुदमुरा मंडल के मीडिया मीडिया प्रभारी श्री मनीष यादव युवा मोर्चा के मंत्री श्री धनंजय चौहान युवा मोर्चा के मंत्री श्री दिनेश प्रजापति युवा मोर्चा के श्री मनोज साव ने आज नवीन पुल निर्माण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को 15 दिवस के अंदर संतोषप्रद कार्यवाही नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।

Spread the word