March 17, 2026

बीजापुर नक्सल हमले में 22 जवान शहीद.. जवानों को पास से मारी गई गोली व लूट लिए गए हथियार

बीजापुर 4 अप्रैल। बिजापुर नक्सल हमले में 22 जवान शहीद हो गए हैं। ग्राउंड जीरो से आ रही रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ मेंं लगभग 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। शाहिद जवानों के शव टेकुलगुड़ा इलाके में आधा किलोमीटर तक फैले मीलेे हैं। बता दे के बीजापुर के तर्रेम इलाके में कल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमे कल रात तक 7 जवानों के शहीद होने की खबर आई थी व 21 जवान लापता थे।

आज सुबह ग्राउंड जीरो से आ रही रिपोर्ट अनुसार शहीद जवानों की संख्या 22 पहुँच गयी है। एसटीएफ की बैकअप फोर्स मौके पर पहुँच गई है। शवों को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि जवानों को करीब से गोली मारी गयी है व मारने के बाद हथियारों को लूट लिया गया है। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक 22 जवानों के शव बरामद हो चुके हैं। शहीदों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की खबर है। जानकारी अनुसार करीब 600 नक्सली हमले में शामिल थे। नक्सलियों द्वारा तीन ट्रैक्टरों में अपने साथियों के शव भरकर ले जाने की खबर है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word