March 23, 2026

सिद्धि विनायक के कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

कोरबा 6 अप्रैल। एसईसीएल के कुसमुंडा परियोजना में कोल डिस्पेच कार्य में नियोजित सिद्धि विनायक कंपनी (एससीसी) के एक कर्मचारी की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक कंपनी में गुलाब सिंह मरावी 50 वर्ष सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था। एक अप्रैल को वह कार्य स्थल पर बेहोश मिला था, उसे कंपनी के अधिकारियों ने उपचार के लिए कुसमुंडा डिस्पेंसरी भिजवाया जहां उसकी दशा को देखते हुए डॉक्टरों ने कोरबा रेफर कर दिया था। उसे न्यू कोरबा हास्पीटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने लकवा बीमारी बताते हुए उपचार शुरू किया। आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word