February 26, 2026

दीपका मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

कोरबा 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका ने मंडल के कई बूथों में कार्यक्रम कर काफी उत्साह के साथ मनाया। यहां आयोजित कार्यक्रमों में लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राज्य खाद्य आयोग के प्रथम अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने शामिल होकर बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए उनके निवास में झंडारोहण का कार्यक्रम किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकलौती ऐसी पार्टी है जो पार्टी नहीं परिवार के रूप में काम करती है एवं हर व्यक्ति को संस्कार वान बनाने के उद्देश्य देश समाज की सेवा में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर लगातार पार्टी को मजबूत करें एवं पार्टी के साथ युवाओं एवं आम जनों को जोड़ने का प्रयास जारी रखें।

इस अवसर पर दीपका मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, धर्म तिवारी, महामंत्री राजू प्रजापति, पंकज राठौर, कोषाध्यक्ष रामपुकार पंडित, पार्षद रोहित जयसवाल पार्षद आशा देवी पंडित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति तिवारी, अभिषेक सिंह, मीणा सिन्हा, भरत राठौर, भाजयुमो महामंत्री सुजीत सिंह, अमित यादव, विकास सिन्हा, हितेश अग्रवाल, सीपक कुमार, भरत राठौर, रविंद्र कुमार, नीरज हरिनखेडे, छोटू भाई फारुख खान, दीपक दुबे एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word