September 20, 2024

संस्था परिवार ने मनाई सेवा कार्य के 1066 दिन पूरा करने की खुशी

कोरबा 8 अप्रैल। संस्था परिवार ने अपने अभियान को निरंतरता पर लाकर सेवा कार्य के 1066 दिन पूरे किए हैं। इस विशेष दिन को स्मरणीय बनाते हुए संस्था के स्वयंसेवकों ने सेवा के लिए समर्पित कार्य क्षेत्र में ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। कटघोरा व पोड़ी अस्पताल में रंगोलीए बैलून दीप एवं मोमबत्ती जलाकर संस्था की सेवा कार्य के तीन वर्ष पूर्ण करने की खुशी मनाई।

इसी दौरान संस्था परिवार के सभी सदस्य उपस्थित होकर कटघोरा अस्पताल व पोड़ी अस्पताल में रंगोली, बैलून दीप एवं मोमबत्ती जलाकर अपनी संस्था के सेवा कार्य के तीन वर्ष पूर्ण करने की खुशी मनाई। हमारी संस्था परिवार जनमानस के सहयोग से संचालित हो रही है संस्था प्रमुख सेंटी गर्ग व ज्योति प्रकाश ने बताया कि संस्था में अनेक आयामों में निःशुल्क कार्य किया जाता है। सभी सेवाएं प्रतिदिन की जाती है आप भी इस मुहिम में शामिल हो किसी की मुस्कान का हिस्सा बनें। आवश्यकता आविष्कार की जननी है। इस बात को ध्यान में रखकर संस्था परिवार विभिन्न सेवा आयामों की ओर अग्रसर होता रहा।

एसजेआर यूथ फाउंडेशन शाखा परिवार ने तत्कालीन कटघोरा एसडीएम अभिषेक अग्रवाल की पहल पर एक अप्रैल 2018 को कटघोरा शासकीय अस्पताल से सेवा अभियान प्रारंभ किया था। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज एवं परिजनों के लिए निःशुल्क रात्रि कालीन भोजन सेवा प्रारंभ की गई थी। कटघोरा सीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा के बाद सीएचसी पालीए छुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चोटिया उप स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं का संचालन लगातार किया जा रहा है।

वर्तमान में संस्था की ओर से 18 आयामों में निःशुल्क कार्य किया जाता है। जब संस्था प्रारंभ हुई तो बहुत सी समस्याएं भी आईं। तब संस्था का हाथ पकड चलने वाले संजू शरद शर्मा ने सर्वप्रथम सहयोग प्रदान कर संस्था का मार्ग प्रशस्त किया। माह में चार दिवस भोजन सहयोग प्रदान कर सदैव संस्था को मार्गदर्शन दिया। अपने कार्यालय में एक केंद्र प्रदान कर बहुत सी सेवाओं की रूपरेखा तैयार करने सहायता की। उन्हीं के जन्म दिवस पर सेवा का यह नया कदम प्रारंभ किया गया।

Spread the word