March 21, 2026

दरबान की किस्मत होगी मेहरबान !


न्यूज एक्शन। (editor news action)किस्से कहानियों में आपने राज दरबार के दरबान की पल में किस्मत चमकते तो जरूर पढ़ा और सुना होगा । राजा की उदारता दरबानों की किस्मत बदलती रही है । चुनावी मौसम में किस्से कहानियों का यह सीन सच हो जाए तो हैरान तनिक भी मत होईएगा। पार्टी के बड़े नेताओं के दरबार में दरबानी करने वाले नेता भी ऐसे ही चमत्कार का सपना देख रहें है । साहब का आदेश हो जाए और उसे टिकट मिल जाए । आखिर बेचारे ने दरबानी करते करते हर एक नेता का राज रहस्य भी तो उनके सामने खोला है । भला ऐसे में इस ईमानदारी का फल उसे टिकट के तौर पर मिल जाए तो हर्ज क्या है । वैसे अगर दरबान जीत भी गया तो आदेश तो वह पहले की तरह तामिल करता रहेगा । पर्दे के पीछे से सत्ता की कमान हाथ में भी रहेगी । इन्हीं लाभों को देखते हुए इस बार सियासी राज दरबार में दरबानों के किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word