March 17, 2026

मलयाली समुदाय ने नई फसल आने की खुशी में मनाया विशु पर्व

कोरबा 15 अप्रैल। नई फ सल आने की खुशी में देश के हर हिस्से में उत्सव मनाने की परंपरा है। मलयाली समुदाय के द्वारा नव वर्ष व विशु पर्व को मनाने की परंपरा इसी से जुड़ी हुई हैं। कोरबा क्षेत्र में निवासरत मलयाली परिवारों ने चैत्र शुक्ल द्वितीया के दिन इस पर्व को मनाया और भगवान कृष्ण की पूजा के साथ दिन की शुरुआत की।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने वाले केरल में कई तरह की परंपराएं मौजूद हैं। वहां के अपने त्यौहार हैं और अपनी संस्कृति इसी में शामिल है। विशु पर्व जो मलयाली नव वर्ष के साथ-साथ नई फसल आने के उपलक्ष में मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन यह पर्व उल्लास के साथ मनाने का विधान है कोरोना संक्रमण काल में खतरों को ध्यान में रखते हुए मलयाली परिवारों ने दिन की शुरुआत भगवान कृष्ण के दर्शन से की घरों में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विभिन्न प्रकार के फल और वनस्पति का भोग लगा भगवान से प्रार्थना की गई पूरा वर्ष हंसी-खुशी और समृद्धि के साथ गुजरे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word