March 21, 2026

पुलिस ने बाड़ी में गांजा की खेती करने वाले को पकड़ा


कोरबा। पसान पुलिस ने घर की बाड़ी में गांजा की खेती करने वाले को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 68 नग गांजा के पौधे जब्त किए है। जिसके खिलाफ पुलिस धारा 20 ए नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पसान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अड़सरा निवासी रघुवीर सिंह पिता जगजीत सिंह ने अपनी बाड़ी में गांजे की खेती कर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मौका स्थल से पुलिस ने 68 नग गांजा का पौधा जब्त किया है। जब्त पौधों की लंबाई लगभग 12 से 15 फीट है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word