March 20, 2026

छत्तीसगढ़: कोविड ने BJP नेत्री संतोषी देवी साहू की जान ली

धमतरी 16 अप्रैल। कोविड से एक और BJP नेत्री संतोषी देवी साहू की जान ले ली, जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी। BJP नेत्री के निधन की इस दुखद खबर के बाद धमतरी BJP में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, संतोषी साहू (45) की कुछ दिनों पहले ही तबीयत बिगड़ी थी, इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट में पासिटिव आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया थ। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। BJP नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत की खबर के बाद BJP महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है। मौत की खबर मिलने के बाद BJP और कांग्रेस दोनों दल के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।

वहीं मगरलोड BJP मंडल अक्ष्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि, संतोषी देवी साहू बहुत मिलनसार थी। आम जनता में भी बहुत लोकप्रिय थी। साथ ही सभी कार्य में अग्रणी भी थी। उनका यूं ही हम सब को छोड़कर चले जाना BJP मंडल के लिए बहुत बडी क्षति है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word