February 26, 2026

बांगो डूबान में नाव पलटने से दो ग्रामीण लापता, किशोरी को बचा लिया गया

कोरबा 16 अप्रेल। बांगो डूबान में नाव पलटने से दो ग्रामीण डूब गए। जबकि एक किशोरी को महुआ बीनने वालों ने बचा लिया। तीनों नाव से घर आ रहे थे। रेस्क्यू टीम लापता दोनों ग्रामीणों की तलाश कर रही है।

जिले की मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत आमापानी में रहने वाले बिगुल पिता मनीराम एवं उनके मित्र रामजीत पिता रामलाल बिंझवार नाव में सवार होकर ग्राम बांधा गए थे।बबिगुल की पुत्री उर्मिला बिंझवार एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। उसे लाने उर्मिला के पिता बिगुल और रामलाल ग्राम बांधा पहुँचे।तीनो शाम 6 बजे नाव में सवार होकर कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम सखोदा आने के लिए निकले। इसी दौरान अचानक आँधी तूफान होने लगा जिसकी वजह से नाव पलट गई। इस हादसे में बिगुल और रामलाल डूब गए। जबकि उर्मिला तैरना जानती थी तो वो किसी तरह पानी मे तैरकर बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। महुआ बीनने वालो की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबी पुलिस मौके पर पहुँची। रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word