March 18, 2026

विभिन्न जोनों में लाकडाउन उल्लंघन करने वालों पर लगाया गया 2700 रूपये का अर्थदण्ड

लाकडाउन उल्लंघन पर हुई कार्यवाही

कोरबा 20 अप्रेल। लाकडाउन के उल्लंघन पर नगर निगम कोरबा द्वारा कड़ी नजर रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगम के दर्री, बालको व टी.पी.नगर जोनांतर्गत लाकडाउन उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम अमले ने 2700 रूपये का अर्थदण्ड लगाया तथा उन्हें लाकडाउन का पालन करने के लिए कड़ी हिदायत दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्री जोन में 1000 रूपये, बालको जोनांतर्गत 1000 रूपये , टी.पी.नगर जोनांतर्गत 700 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया तथा कड़ी हिदायत दी गई कि यदि दोबारा उनके द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word