April 11, 2026

नक्सलियों के निशाने पर डीआरजी, किया एक जवान का अपहरण

बीजापुर 22 अप्रैल: नक्सलियों में इस बात की घबराहट ज्यादा है क्योंकि डीआरजी की फोर्स में बस्तर क्षेत्र के युवकों को शामिल किया जाता हैं,ये स्थानीय युवक वहां की भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित होने और गांव में पहचान होने के कारण नक्सलियों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। कई मुठभेड़ में डीआरजी ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सली चाहते हैं कि युवा उनके साथ जुड़ें, पुलिस के साथ नहीं। संभवतः बीजापुर जगदलपुर में डीआरजी के उपनिरीक्षक (एस आई ) का अपहरण भी नक्सलियों ने इस ग्रुप में शामिल दूसरे जवानों को संदेश देने के लिए किया होगा।

बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक जवान का अपहरण कर लिया है। अगवा किया गया जवान मुरली ताती उपनिरीक्षक (SI) है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को पालनार मेले में शामिल होने के लिए पहुंचा था। फिलहाल इस संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रीक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) एस आई मुरली ताती जगदलपुर स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ था और करीब डेढ़ महीने से छुट्‌टी पर चल रहा था। वह बुधवार को गंगालूर क्षेत्र के पालनार में मेले में शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वहीं से शाम करीब 4 बजे नक्सली उसे अगवा कर ले गए। करीब दो साल पहले ही जवान का ए एस आई से प्रमोशन हुआ था। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल नक्सलियों ने पहले भी अपने बयानों, पर्चों में डीआरजी में शामिल जवानों को फोर्स छोड़ देने के लिए कहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word