March 21, 2026

ऑक्सीजन व उससे संबंधित उपकरण लाने वाले कार्गो जहाजों के लिए केन्द्र ने माफ किए सभी शुल्क

नईदिल्ली 25 अप्रेल। देश में ऑक्सीजन और उससे संबंधित उपकरणों की आवश्यकता के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर लिए जाने वाले शुल्क को माफ कर दिया है। तीन महीने तक ऑक्सीजन लाने वाले सभी कार्गों पर पोत संबंधी शुल्क, भंडारण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

3 महीने तक देश के प्रमुख बंदरगाहों पर नहीं वसूला जाएगा पोत सबंधी शुल्क

पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्रालय के मुताबिक बंदरगाहों पर ऑक्सीजन व संबंधित उपकरणों के निर्बाध आपूर्ति के लिए मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन टैंक, ऑक्सीजन की बोतलें, पोर्टेबल ऑक्सीजन जेनरेटर, ऑक्सीजन केंद्रित सभी उत्पाद लाने वाले कार्गों पर लगने वाले शुल्क को माफ कर दिया है।

इस बाबत केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने भी ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। उनके इस ट्वीट के साथ अधिकारिक आदेश की एक प्रति भी संलग्न है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word