March 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची का कोरोना संक्रमण से निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का मंगलवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।” प्रह्लाद मोदी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, “उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली।” उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।

आपको बताते चलें की कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान उन दस राज्यों में शामिल हैं, जहां कुल कोविड मामलों में से 69.1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word