March 21, 2026

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पिता ने जताया हत्या का सन्देह

कोरबा 30 अप्रेल। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. 25 वर्षीय मेनका प्रजापति ने ये घातक कदम उठाया है. मृतका के पिता राजा राम ने बताया कि मेनका का मायका दादर है. छुरी निवासी प्रदीप प्रजापति से उसका विवाह हुआ था. शादी को महज 5 माह हुए थे. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था. राजा राम ने बताया कि घटना के कुछ घंटे पहले बेटी मेनका ने मुझे फोन किया था लेकिन वो कुछ बात नहीं की. सुबह 4 बजे फोन आया की उसकी बेटी ने घर पर ही पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी है. मृतका के पिता ने पति प्रदीप प्रजापति पर हत्या का सन्देह जताया है. घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्यवाही करते मामले के बयान के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी को बुलाया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word