March 20, 2026

कोरोना संक्रमण से लड़ रहे कोटा कोचिंग सिटी के जनक वी के बंसल का निधन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया अपूर्णीय क्षति

कोटा 3 मई : राजस्थान के कोटा शहर को कोचिंग सिटी और एजुकेशन हब के रूप में पहचान दिलाने वाले बंसल क्लासेज के संस्थापक वीके बंसल का सोमवार को निधन हो गया। बंसल 70 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहे थे। वीके बंसल के निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। उन्होंने बंसल के निधन को समूचे शैक्षणिक जगत के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है।

कोटा कोचिंग की नींव रखने वाले वीके बंसल का जन्म झांसी में हुआ था। लखनऊ में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1981 तक कोटा में जेके सिंथेटिक लिमिटेड नाम की कंपनी में काम करते थे।जब फेक्ट्री बंद हो गई और नोकरी चली गई इंजीनियर वीके बंसल ने शहर में आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। और 4 साल बाद 1985 में बंसल अचानक तब सुर्खियों में आये जब पहली बार उनके यहां से ट्यूशन लेने वाले एक बच्चे ने आईआईटी-जेईई क्लीयर किया। इसके बाद साल 1991 में आईआईटी की तैयारियों के लिए बंसल क्लासेज शुरू हुई।और फिर देखते ही देखते कोटा को दुनियाभर में एजुकेशन सिटी के रूप में पहचान दिलाई। बंसल की मेहनत से जब कोटा को पहला आईआईटियंस और आई आई टी-जे ई ई का टॉपर मिला तो उसके बाद कोटा कोचिंग हब की ख्याति दिनोंदिन बढ़ती गई। और आज 25 साल बाद भी कोटा का जलवा बरकरार है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word