March 18, 2026

मुंगेली विधायक व पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान को दी श्रंद्धाजलि

मुंगेली. क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्री दीवान जी ने अपना जीवन जनता की सेवा तथा संगठन को पुष्पित पल्लवित करने में लगा दिया। श्री मोहले ने कहा कि दीवान जी के साथ वे विधायक रहे ,उनसे हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलता रहता था। उनके आकस्मिक निधन से ना केवल भारतीय जनता पार्टी को बल्कि प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्व दीवान जी को जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word