March 18, 2026

CORONA UPDATE : कोरबा में आज 1311 कोरोना संक्रमित मिले, 18 ने तोड़ा दम

कोरबा 5 मई। कोरबा जिले में आज 1311 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 722 पुरुष व 589 महिलाएं हैं। आज करतला से 194, कटघोरा ग्रामीण से 63, कटघोरा शहर से 317, कोरबा ग्रामीण से 152, कोरबा शहर से 297, पाली से 177 और पोड़ीउपरोड़ा से 111 संक्रमितों की पहचान हुई है।

जिले में आज 18 कोविड संक्रमितों का निधन

आज जिले में 18 कोविड संक्रमितों का निधन हो गया है। मृतकों में 11 पुरुष व 7 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में 60 वर्ष से अधिक आयु के 5 मरीज थे। आज सिपेट कोरबा में 2, जिला कोविड 19 अस्पताल कोरबा में 1, ईएसआईसी अस्पताल में 13, न्यू कोरबा हॉस्पिटल में 1 व विनायक हॉस्पिटल पाली में 1 मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word