March 18, 2026

पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरुद्ध भाजपा कोरबा मंडल का धरना प्रदर्शन.. पूर्व महापौर लाम्बा हुए शामिल

कोरबा 05 मई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व हत्या के विरोध में राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोरबा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास पर 3 से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।

कोरबा नगर मंडल के धरना प्रदर्शन मे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेश लांबा,विकास महतो, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, योगेश मिश्रा, नवनीत राहुल शुक्ला, मनोरमा शर्मा, दीपा राठौर, रामशंकर साहु, प्रमिला सागर, राकेश अग्रवाल, भरत रोहरा, रमेश पोद्दार, धनश्री साहु, रवि महाराज, अशोक श्रीवास, अजय साहु, सन्नी सिंह, सुकेश दलाल, राजू बरेठ, सौरभ पाल, रामवतार पटेल, कौशिल्या कुलदीप आदि कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंशिग का पालन करते हुए अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word