March 20, 2026

महापौर कांग्रेसी वार्डो को सेनेटाइज करा रहे और भाजपाई वार्डो की उपेक्षा कर रहे

कोरबा 6 अप्रैल। कोरोना महामारी अपने चरम पर है लेकिन कोरबा में नगर पालिक निगम के अफसर राजनीति का शिकार हो रहे है और अफसरान को विभिन्न स्थानों में सेनेटाइज किये जाने का निवेदन करने पर अफसर सधा सा जवाब दे रहे है कि महापौर के दिशा निर्देश पर काम हो रहा है।

वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद आरती विकाश अग्रवाल ने कोरबा नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए है। पार्षद ने कहा कि इस महामारी में जहाँ लोग कदम से कदम मिलकर काम कर रहे है लेकिन कोरबा नगर पालिक निगम एक ऐसी संस्था बन कर रह गयी है जिसमे महापौर पक्षपात करने में लगे हुए है। पार्षद द्वारा अधिकारियों को सेनेटाइज किये जाने का निवेदन करने पर स्पष्ट कहते है कि महापौर जहाँ कहेंगे हम वही सेनेटाइज करेंगे। परिस्थियाँ बयां कर रही है कि महापौर कांग्रेसी वार्डो में सेनेटाइज करा रहे है और भाजपाई वार्डो की उपेक्षा कर रहे है। पार्षद आरती अग्रवाल ने महापौर से निवेदन किया है कि कोरोना महामारी को राजनीतिक चश्मे से ना देखे। कोरोना संक्रमण पार्टी देखकर नहीं फ़ैल रहा है। सभी वार्डों में इंसान बसते है। आप महापौर जैसे जिम्मेदार कुर्सी पर विराजमान है।आपको सभी वार्डो में बराबर ध्यान देना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word