March 21, 2026

कोरबा में आज मिले 81 कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

कोरबा 23 मई। कोरबा जिले में आज 81 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 51 पुरुष और 30 महिलाएँ हैं। आज करतला में 2, कटघोरा ग्रामीण में 21, कटघोरा शहर में 8, कोरबा ग्रामीण में 7, कोरबा शहर में 17, पाली में 19 व पोड़ी उपरोड़ा में 7 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के पाँच कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले के 5 कोरोना संक्रमितों का निधन हो गया। कोरोना से मरने वालों में चार पुरुष एक महिला मरीज़ है। आज स्याहमुढी कोविड अस्पताल में एक, एन॰के॰एच॰ कोविड अस्पताल में एक, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में एक, श्री राम अस्पताल बिलासपुर में एक और सिम्स मेडिकल कालेज में एक मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word