March 20, 2026

लंबे समय से बीमार शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 2 जून। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र आदर्श नगर की रहने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका सरस्वती प्रजापति ने अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका पिछले लंबे समय से बीमार थी, जिससे वह मानसिक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस कर रही थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह यही हो सकती है ऐसा घरवालों का कहना है। जिसके कारण उन्होंने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मृतिका आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने पति को फोन से जानकारी भी दी कि मैं जा रही हूं और इस तरह कहने के बाद फोन रख दी। शिक्षिका हरदीकला स्कूल में कार्यरत थी। मृतिका के इस तरह आत्मघाती कदम उठाने से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

कुसमुंडा पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी है। मौत किन कारणों से हुआ यह पोस्टमार्टम के सार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात भी पुलिस ने की है। हालांकि परिजनों के बताए अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word