March 21, 2026

कोरबा में आज मिले 68 कोरोना संक्रमित, 3 की मौत

कोरबा 02 जून। कोरबा जिले में आज 68 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 33 पुरुष और 35 महिलाएँ हैं। आज करतला में 6, कटघोरा ग्रामीण में 9, कटघोरा शहर में 5, कोरबा ग्रामीण में 10, कोरबा शहर में 32, पाली में 2 व पोड़ी उपरोड़ा में 4 संक्रमितों की पहचान हुई है।

वहीं पिछले चौबीस घंटो में कोरबा जिले के तीन कोविड संक्रमितों का इलाज के दौरान निधन हो गया। आज तीन महिला मरीज़ो की मौत हुई है। मृतकों में दो महिलायें साठ वर्ष से अधिक उम्र की थीं। आज बालाजी कोविड अस्पताल रायपुर में एक , ईएसआईसी अस्पताल में दो कोविड संक्रमित महिलाओं की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word