March 17, 2026

ममता-मोदी की जंग में चर्चा में रहे अलपन बंदोपाध्याय ने मशहूर कवि की बेटी से की है लव मैरिज

कोलकाता 2 जून: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव रहे अलपन बंदोपाध्याय पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। आई ए एस अफसर अलपन बंदोपाध्याय को लेकर ममता बनर्जी औऱ केंद्र सरकार के बीच काफी खींचतान मची हुई है। रिटायरमेंट लेने के बाद ममता बनर्जी ने अलपन बंदोपाध्याय को अपना मुख्य सलाहकार बना लिया है।

1987 बैच के आईएएस अफसर अलपन बंदोपाध्याय का जन्म 1961 में कोलकाता हुआ। अलपन बंदोपाध्याय ने राज्य के प्रतिष्टित प्रेसिडेंसी कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पीजी किया है।
पोस्ट ग्रैजुएशन करने के बाद अलपन बंदोपाध्याय पत्रकारिता करने लगे साथ ही वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में भी जुट गए। साल 1987 में उन्होंने बंगाल से आईएएस परीक्षा में टॉप किया। काडर भी उन्हें बंगाल ही मिला। अलपन बंदोपाध्याय के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम सोनाली चक्रवर्ती है। सोनाली से उन्होंने लव मैरिज की है।

कलकत्ता यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रैजुएशन के दौरान अलपन बंदोपाध्याय की मुलाकात सोनाली से हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर कुछ समय़ बाद दोनों ने शादी रचा ली।सोनाली चक्रवर्ती प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय निरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती की बेटी हैं। मजेदार बात ये है कि जिस कलकत्ता यूनिवर्सिटी में उनकी मुलाकात पति अलपन बंदोपाध्याय से हुई थी आज वह उसी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर हैं। अलपन बंदोपाध्याय 31 मई 2021 को रिटायर होने वाले थे। केंद्र सरकार ने उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया। उसके कुछ दिनों बाद उन्हें डेपुटेशन पर दिल्ली बुलाया गया। लेकिन अलपन बंदोपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया। अब ममता बनर्जी ने उन्हें अपना विशेष सलाहकार नियुक्त किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word