March 20, 2026

महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण

कोरबा 3 जून। बांकीमोंगरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए महाविद्यालय खोलने की बरसों पुरानी मांग मुख्यमंत्री ने इस बजट में पुरी कर दी थी. अब बांकीमोंगरा में नया महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कटघोरा या कोरबा तक दौड़ना नहीं पड़ेगा।

कटघोरा के पूर्व विधायक रहे तथा वर्तमान में काग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बोधराम कंवर का सपना था कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय प्रारंभ करने की. लेकिन उनके इस अधूरे सपने को उनके पुत्र वर्तमान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने पूरा करने का बीड़ा उठाया है। आज विधायक पुरषोत्तम कंवर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महाविद्यालय की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने पहुँचे, सब स्टेशन के पास की भूमि महाविद्यालय के लिए प्रतावित हुई है बांकीमोंगरा क्षेत्र में लगभग 8-10 हाईस्कूल है जिसमें बच्चे अपनी पढाई पूर्ण करने के बाद महाविद्यालय के लिए इस क्षेत्र के बच्चों को लगभग 25-30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था ,जिसके लिए पूर्व विधायक बोध राम कंवर, वर्तमान विधायक पुरषोत्तम कंवर के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की मांग की थी साथ ही मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास पर पार्षद, विधायक, सांसद, सहित कई नेताओं ने भी बांकीमोंगरा में महाविद्यालय सहित कई मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word