March 20, 2026

तहसीलदार से हुज्जतबाजी, दो युवको पर हुई कार्रवाई

कोरबा 3 जून। करतला तहसील क्षेत्र के ग्राम बांधापाली में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन और बिना अनुमति छट्टी कार्यक्रम में निर्धारित सदस्यों से अधिक सांख्य में भीड़ जमा करने पर परमानंद पिता भोजराम राठिया पर दो हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है साथ ही तहसीलदार मुकेश देवांगन और आरआई के साथ हुज्जतबाजी और मारपीट पर उतारू चुइया बालको निवासी अश्विनी और रितेश के खिलाफ कार्रवाई करने पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। मौके से दोनों फरार हो गए पुलिस पतासाज़ी कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनो लड़के परमानंद के यहाँ छट्टी कार्यक्रम में आए हुए थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word