March 26, 2026

नौकरी खा जाने की धमकी देने का आरोप

कोरबा 3 जून। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने स्वास्थ्य विभाग के डी पी एम पदमाकर शिंदे द्वारा कोविड-19 में सेवा दे रहे शिक्षक आर के राठौर एक्टिव सर्विलेंस सर्वे दल प्रभारी हसदेव क्रमांक 2 के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नौकरी खा जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की हुई है। अन्य स्थिति में पूरे कोरबा जिला के शिक्षक कोविड 19 अथवा स्वास्थ्य विभाग से संचालित किसी भी योजना में शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे। शिक्षक के स्वाभिमान को बचाने के लिए सत्याग्रह,आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश द्विवेदी,ओमप्रकाश बघेल, तरूण सिंह राठौर, जे पी कोसले, जे आर महेश्वरी,एम एस राठिया,टी आर कुर्रे, विपिन यादव, विनय शुक्ला, विष्णु पटेल , बी डी वैष्णव, आर के राठौर, सुभाष डडसेना जे पी पात्रे आदि भारी संख्या में शिक्षक कोविड 19 गाईड लाईन का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word