March 20, 2026

गंदगी का विस्तार बना रामपुर तालाब

कोरबा 8 जून। नगर निगम क्षेत्र के रामपुर वार्ड में स्थित सार्वजनिक तालाब की दुर्गति हो गई है। इससे जुड़े खतरे सभी की जानकारी में है। यहां के दलदल में फंसकर मवेशियों और आम लोगों को दिक्कतें हो सकती है। लगता है कि किसी हादसे के बाद ही यहां की सफाई के बारे में विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे निस्तार के लिए तालाब में पहुंचते हैं। काफी समय से यहां जलकुंभी से लेकर गंदगी का विस्तार हो गया है। इससे तालाब कुल मिलाकर दलदल नजर आ रहा है। इस स्थिति में तालाब में कभी भी हादसा हो सकता है। आखिर यहां संरक्षण के लिए कोशिश कब की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word