March 20, 2026

हमर-देस+हमर-प्रदेस.. सवाल तो पूछे जाएंगे” “क्या हुआ-तेरा वादा”? जवाब दो : मोनू रजक

बिलासपुर। कांग्रेस की भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वार्ड क्रमांक 32 (पुराना वार्ड क्रमांक 21) इमली पारा में विरोध प्रदर्शन और घर-घर जनसंपर्क किया गया। इस जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलकर कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उसकी वादाखिलाफी और असफलताओं को उजागर किया गया।
दक्षिण मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक ने बताया कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण हो चुके हैं। ढाई साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा जन घोषणा पत्र के माध्यम से आम जनता के साथ किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। वहीं कोरोना काल में घर घर उपचार की सुविधा और दवा पहुंचाने की बजाय प्रदेश सरकार घर-घर शराब पहुंचाने मैं लगी रही। सरकार में आने से पहले कांग्रेस द्वारा युवाओ को ढाई हजार रुपये हर माह बेरोजगारी भत्ता देने समेत ऐसे कई वादे है जो आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। मोनू रजक के मुताबिक ऐसे ही झूठे वादों की जानकारी युवा मोर्चा के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को देने के साथ ही जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य में विशेष कर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, दक्षिण मंडल के प्रभारी मनीष अग्रवाल मंडल की पूर्व महिला अध्यक्ष संध्या चौधरी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए इस जन जागरण अभियान में मंडल महामंत्री अमित तिवारी, जिला के कार्यकारिणी सदस्य वैभव जायसवाल,वार्ड प्रभारी जगदीश साहू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कश्यप, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल,देवेश खत्री, महामंत्री अभिषेक राज, साहिल कश्यप, जक्की खान विजय चंदेल अमन ताम्रकार, सी.ए.अंकित गुप्ता, रवि साहू ,मुस्ताक मेमन, तरुण धुरू, अखिलेश यादव, चिंटू गुप्ता, तनुज वोहरा, आयुष मेहता, सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word