March 20, 2026

पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप का निधन, सी एम भूपेश ने किया शोक व्यक्त

बिलासपुर 6 जून। पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का हृदयाघात होने से निधन हो गया है। बिलासपुर स्थित निजी आवास में देर रात 3 बजे उन्हें मेजर अटैक आया। तबीयत बिगड़ते ही परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनके पार्थिव देह का आज दोपहर 12 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मौत होने से प्रदेश में शोक की लहर है।

रामाधार कश्यप 2002 में राज्यसभा सांसद बने थे। 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने रामाधार कश्यप ने विधानसभा में पर्चा फेंका था, जिस पर उन्हें सजा भी हुई थी। पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word