March 20, 2026

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा पहुचे उरगा

कोरबा 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री छत्तीशगढ़ शासन रामसेवक पैकरा के निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने कोरबा प्रवास के दौरान अल्पविश्राम हेतु 5 जुलाई 2021 को उरगा मंडल स्थित तरुण मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के निवास स्थान पर आगमन हुआ। जहां सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पगुच्छ फूलमाला भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। साथ ही श्री पैकरा द्वारा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर संगठनात्मक विषयों पर लम्बी चर्चा व विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चवालानी,राजेन्द्र पाण्डेय, हितानंद अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम कोरबा,अविनाश कँवर जिलाध्यक्ष अ जा ज मोर्चा जिला कोरबा,दिनेश चावरिया प्रदेश सोशल मीडिया, संयोजक युवा मोर्चा,हरीश साहू मंडल महामंत्री भाजपा,युवा मोर्चा कार्यकर्ता बद्री अग्रवाल प्रवेश मिश्रा संतोष राठौर उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word