March 21, 2026

पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी का दो दिवसीय दौरा आज से

कोरबा 10 जुलाई: बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरा के दौरान आईजी जिले के थाना चौकियों का औचक निरीक्षण करेंगे। आईजी के दौरा से थाना प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर है।इस दौरान वे तीन थाना का निरीक्षण करेंगे। आपको बताते चले कि पुलिस महा निरीक्षक रतनलाल डांगी ने पिछले दौरे में सख्त रवैया अपनाते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार एसआई रमेश पटेल और आरक्षक राहुल सिंह को लाइन अटैच किया था। वही कई थाना प्रभारियों के कार्य से प्रभावित होकर इनाम की घोषणा भी कर रहे है। आईजी सख्त रैवैये को लेकर जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी सकते में है। नए कप्तान भोज राम पटेल के आने से वैसे भी सभी थाना प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में हैं और ऊपर से आईजी का दौरा थाना प्रभारियों के लिए खिंचाव का दौर चल रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word