March 20, 2026

बीमारी से तंग एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा 11 जुलाई। रजगामार क्षेत्र में एसईसीएल क्षेत्र के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक का नाम महेत्रू राम बरेठ बताया गया है, जो रजगामार में एसईसीएल का कर्मचारी था और विभागीय कालोनी में निवासरत था। पिछली रात परिवार के सदस्यों ने भोजन किया और सो गए। आज सुबह यहां उस समय कोहराम मच गया जब परिवार के लोगों ने मुखिया को मृत स्थिति में पाया। उसका शव फंदे पर पाया गया। स्थिति की जानकारी होने के साथ आसपास के लोग यहां आ जुटे। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया। मृतक के पुत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें कोरोना ने जकड़ लिया था। किसी तरह इससे छुटकारा मिला तो इसके बाद टाईफाइड ने निशाने पर ले लिया। लगातार हो रही बीमारी से उसका पिता काफी परेशान था। माना जा रहा है कि अवसाद के कारण आत्मघाती कदम उठाया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word