February 26, 2026

महिला मण्डल द्वारा जरूरत मंदों को किया राशन वितरण

कोरबा 11 जुलाई। कुसमुंडा क्षेत्र की ऊर्जा महिला मंडल द्वारा लगातार जरूरत मंदों को राशन आदि वितरण किये जा रहे है। इसी कड़ी ऊर्जा महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भिलाई बाजार के महुआडीह गांव में पहुंचकर 30 करीब परिवार के बुजुर्ग महिलाओं को आट, दाल, नमक, धनिया, व मास्क तथा बच्चों को जूस, बिस्किट, चिप्स का वितरण किया गया। महुआडीह की महिलाएं ऊर्जा महिला मंडल को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आयी। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती माया सिंह के साथ श्रीमती सुनिता राय, निक्की वर्मा, सत्या रमन्ना, सुनिता कुंडू, श्रीमती भारद्वाज, रीता द्विवेदी उपस्थित रही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word