March 20, 2026

स्वसहायता समूह की महिलाओं में विवाद, अपराध दर्ज

कोरबा 18 जुलाई। मुड़ापार इलाके में पिछली रात स्वसहायता समूह से संबंधित महिलाओं के दो गुट में विवाद के बाद स्थिति विस्फोटक हो गई। दोनों पक्षों ने इस बारे में शिकायत की। मानिकपुर पुलिस ने संबंधितों पर आईपीसी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि मुड़ापार में गणेश स्वसहायता समूह में कई महिलाएं जुड़ी हुई है। अपने कार्यों के लिए ये धनराशि एकत्र करती है और सदस्यों को आवश्यकता होने पर विनिमय संबंधी काम भी करती है। समूह से वास्ता रखने वाली प्रेमलता ने 11 हजार से अधिक राशि कुछ दिन पहले ली थी। इसे समय पर वापस करना था। इसी बात को लेकर ज्योति वर्मा ने उसे स्मरण कराया। जानकारी के अनुसार गत रात्रि इस विषय पर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दुसरे के बारे बातें कहीं और कथित रूप से सीमाएं भी लांघी। इसके बाद दोनों पक्ष मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे और कारनामें की जानकारी दी। इस आधार पर संबंधितों के खिलाफ जुर्म कायम किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच पड़ताल की जायेगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word