April 17, 2026

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा परिणाम घोषित

22 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रितकोरबा

20 जुलाई। जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त चयन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति 22 जुलाई 2021 शाम साढ़े पांच बजे तक लिखित में संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद आए दावा आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि जिले के अभ्यर्थी परीक्षा परिणामों का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल में कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा परिणामों का अवलोकन छुरीकला, लाफा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में भी कर सकते हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम जिले की वेबसाइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट से भी परीक्षा परिणाम की जानकारी ले सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word