March 21, 2026

आकृति महिला मंडल ने जरूरतमंदों का किया सहयोग

कोरबा 20 जुलाई। आकृति महिला मंडल द्वारा गरीब महिलाओं व आवासीय कॉलोनी की श्रमिक महिलाओं को साड़ियां भेंटकर मदद पहुंचाई गई है। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह के आवासीय कॉलोनी का आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) लगातार लोककल्याण के कार्य करता रहा है।

आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया एवं उपाध्यक्ष सुनीता जांगड़े, अर्निका लकरा, लता कोसरे, नीना तिवारी, कमला सिंह व फिरोजा समद द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सिविल विभाग के ठेका श्रमिक महिलाओं एवं ग्रामीण महिलाओं को साड़ियां भेंट गईं। मुख्य अभियंता श्री एचएन कोसरिया ने आकृति महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सचिव अनामिका मिश्रा, सहसचिव प्रियंका गढ़पाले, कोषाध्यक्ष छाया कक्कड, खेल-सचिव रूचि देवांगन, सांस्कृतिक-सचिव पुष्पांजलि साक्षी उपस्थित रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word