March 17, 2026

शासकीय उचित मूल्य दुकान के आवेदनों पर दावा आपत्ति 30 जुलाई तक

कोरबा 22 जुलाई 2021. विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत बरीडीह में नई शासकीय उचित मूल्य दुकान खुलने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों पर दावा आपत्ति 30 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। ग्राम बरीडीह में शासकीय राशन दुकान आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची जारी की गई थी। पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा ने बताया कि राशन दुकान खुलने के लिए प्राप्त इन आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 जुलाई से शुरू हो जाएगा। ग्राम पंचायत में शासकीय राशन दुकान के संचालन के लिए जमा किए गए आवेदन कर्ताओं द्वारा दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में 30 जुलाई 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्रस्तुत किए गए दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word