March 18, 2026

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन सूची जारी

कोरबा 26 जुलाई 2021. जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त चयन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम घोषित कर दावा-आपत्ति 22 जुलाई 2021 तक बुलाई गए थे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एस. के. वाहने ने बताया कि जिले के अभ्यर्थी की चयन सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल में कर सकते हैं। अभ्यर्थी की चयन सूची छुरीकला, लाफा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में भी उपलब्ध हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय अंतिम चयन सूची जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट से भी इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं। श्री वाहने ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की सूचना अगल से जारी की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word