April 17, 2026

दहेज प्रताड़नाः पति व सास पर कार्रवाई

कोरबा 30 जुलाई। दर्री पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर महिला के पति व सास के खिलाफ कार्रवाई की है। जनकपुरी स्याहीमुड़ी पानी टंकी के पास निवासरत रोमा महतो ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह अजय महतो के साथ 12 मार्च 2018 को हुआ था। शादी के बाद से ही पति अजय और सास रीता महतो अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और 50 हजार रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्री पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर महिला के पति व सास के खिलाफ कार्रवाई की है। जनकपुरी स्याहीमुड़ी पानी टंकी के पास निवासरत रोमा महतो ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह अजय महतो के साथ 12 मार्च 2018 को हुआ था। शादी के बाद से ही पति अजय और सास रीता महतो अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और 50 हजार रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word