March 21, 2026

सब-स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर लूट का प्रयास, एक गिरफ्तार पांच फरार

कोरबा 11 अगस्त। दीपका जीएम ऑफिस के पीछे निर्माणाधीन बिजली सब-स्टेशन में सोमवार की रात 6 बदमाश घुसे। जिन्होंने चौकीदार समेत 4 कर्मचारियों को मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचकर 1 आरोपी को पकड़ लिया। वहीं उसके 5 साथी भाग निकले। दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे चोरी-लूट की नियत से 6 बदमाश निर्माणाधीन सब स्टेशन में घुसे थे। जो डण्डा, टंगिया से लैस थे। सब स्टेशन में पहुंचते ही चौकीदार शिव शंकर समेत संदीप, भुनेश्वर सचिन सिन्द्राम को उन्होंने पकड़कर मारपीट करते हुए बंधक बनाया था। बदमाश केबल काटने में जुटे थे।

इस दौरान पास से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को देखते ही बंधक बने कर्मचारी चिल्लाने लगे। जिसे सुनते ही पेट्रोलिंग टीम सब-स्टेशन पहुंची। टीम को देखकर बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा किया तो उनमें से 1 आरोपी मुन्ना लकड़ा पकड़ा गया। बंधक बनाए गए चारों कर्मचारियों को छुड़ाया गया। जिन्होंने बताया कि बदमाशों ने उन सभी का मोबाइल समेत 2 हजार रुपए लूट लिए हैं। पुलिस ने आरोपी मुन्ना लकड़ा को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के बाद फ रार 5 अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word