September 19, 2024

छेडख़ानी का फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 14 अगस्त। विगत 6 वर्षों से छेडख़ानी मामले में फरार आरोपी को केरल प्रांत से हिरासर में लेकर दर्री पुलिस की एक टीम आज सुबह कोरबा पहुंची, जिसे वैधानिक कार्रवाई करने के बाद रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में लूट व छेडख़ानी मामले को अंजाम देकर एक आरोपी फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी केरल प्रांत के त्रिवेन्द्रम में जाकर छिपा हुआ था। एसपी भोजराम पटेल के द्वारा संगीन मामलों में कार्रवाई किये जाने तथा फरार आरोपियों को पकड़े जाने के लिए जारी किये गए सख्त आदेश के परिपालन में दर्री टीआई राजेश जांगड़े ने मुखबीर से मिली सूचना पर एक टीम को केरल रवाना किया था। पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर कोरबा जिले के दर्री थाना पहुंच गई है।

Spread the word