March 21, 2026

वन महोत्सव कार्यक्रम में औषधीय पौधों का किया वितरण

कोरबा 16 अगस्त। बालको क्षेत्र के अंतर्गत बेलाकछार दोंदरो में आयोजित वन महोत्सव में औषधीय पौधों का वितरण कार्य का कार्यक्रम किया गया। होम हर्बल गार्डन योजना के तहत अडूसा, ब्राम्ही, अश्वगंधा, सतावर, तुलसी, कालमेघ, गिलोय, मंडूपपर्णी, पत्थरचट्टा, पाषाणभेद, निर्गुंडी, स्टीविया, गुड़मार आदि प्रजातियों के बहुमूल्य वनौषधियां तैयार की जाती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा अल्पसंख्याक के कार्यकारिणी सदस्य सैदर खान एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस ने इस वन महोत्सव में उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word