September 19, 2024

महिला प्रज्ञा मंडल ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा 18 अगस्त। एसईसीएल महिला प्रज्ञा मंडल ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सावनए हरियाली एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया और सावन में झूले का लुत्फ उठाया। होटल डेलीसियस के कॉफ्रेंसहॉल में आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने सावन सुंदरी की प्रतियोगिता भी रखी, जिसमें प्रियंका सिंह को सावन सुंदरी का ताज कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पहनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत क्षत्रीय समाज की पूर्व अध्यक्ष डॉ.मनीषा सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजपूत क्षत्रीय समाज महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और समाज की महिला एकता पर बल दिया। सावन उत्सव समारोह में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। और भरपूर मनोरंजन भी किया गया। अतिथियों ने उपस्थित महिला मंडल को सावनए हरियाली एवं तीज उत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती चित्रलेखा चंदेलए श्रीमती डॉण् मनीषा सिंह के अलावा रंजना सिंहए साधना सिंहए मीरा सिंहए मंजू सिंहए शांता ठाकुरए विमला सिंहए सुरसरी सिंहए वृंदा सिंहए रेखा सिंहए निर्मला सिंहए नूतन सिंहए प्रियंका सिंहए दीपिका सिंहए रानू सिंहए रागिनी सिंहए रेणुका सिंहए स्मिता सिंहए मान्याए सिद्धिए बेबीए परी आदि उपस्थित थे।

Spread the word