March 25, 2026

निगम कार्यालय साकेत में मनाया गया सद्भावना दिवस

कोरबा 20 अगस्त। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में सद्भावना दिवस मनाया गया। आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस संबंधी प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी पी.आर.मिश्रा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निगम कार्यालय साकेत में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सद्भावना दिवस मनाया गया। आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस संबंधी प्रतिज्ञा दिलाई। 20 अगस्त को मोहर्रम के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण शासन के निर्देशानुसार सद्भावना दिवस की शपथ 19 अगस्त को ली गई। अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि हम जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे, हम पुनः प्रतिज्ञा करते हैं कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाएंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word