March 20, 2026

गोठान बनाने आयोग के सदस्य मिश्रा ने किया भूमिपूजन

कोरबा 30 अगस्त। नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 15 में गोठान का भूमिपूजन गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि गायों के संरक्षण व देखभाल को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। गोठान से गोधन की सुरक्षा होने के साथ दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी से पशुपालकों के आय भी बढ़े हैं।

अतिरिक्त स्व रोजगार की व्यवस्था से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बता दें कि इसके पहले क्षेत्र के इंडियन गैस एजेंसी के पास गोठान के लिए स्थल का चयन किया गया था। लेकिन वन भूमि होने व अन्य तकनीकी कारण से स्थल बदला गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा बंटू, उपाध्यक्ष विनय सोनकर, कांग्रेस जिला महामंत्री दीपक सोनकर, संयुक्त महासचिव अनिल सिंह परिहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश सिंह ठाकुर, सुरेश गुप्ता, अजय सैनी, राधे साहू, जूठेल साहू, शिव ताम्रकार, राम भरोस, गोविंद पटेल, जय वैष्णव, पार्षद मुकेश अग्रवाल,सोना ताम्रकार, बबलू पटेल, रोहित प्रजापति, सावित्री श्रीवास, राम कुमारी पटेल, पुष्पा जायसवाल, रामकली मरावी, मंजू जायसवाल निर्मला पटेल, सुनील जायसवाल, छोटू पटेल, गुलशन शर्मा मौजूद थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word