March 20, 2026

रेलिंगविहीन पुल से नीचे गिरी बोलेरो, 6 घायल

कोरबा 30 अगस्त। कोरबा-चांपा मार्ग पर बरबसपुर के पास हादसे में 6 लोगों के घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें वाहन का चालक भी शामिल है। जर्जर सड़क और रेलिंगविहीन पुल को घटना का कारण बताया जा रहा है।

उरगा पुलिस की टीम ने हादसे की जानकारी मिलने पर मौके का रूख किया। खबर के अनुसार आज तड़के 4.30 बजे यह घटना एनएच 49 बी में कोरबा से 8 किमी आगे बरबसपुर में हुई। यहां पर बारहमासी नाला में वर्षों पहले पुल बनाया गया है। काफी समय से यहां की सड़क उखड़ चुकी है। वहीं पुल के दोनों तरफ लगाई गई रेलिंग को चोरों ने पार कर दिया है। बार-बार ध्यान दिलाने पर भी लोक निर्माण विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हो रहा है कि यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं। बताया गया कि आज सुबह कोरबा की तरफ से आ रही एक बोलेरो इस स्थान को पार करने के दौरान असंतुलित होकर सीधे नाला में जा गिरी। घटना में वाहन चालक के अलावा 5 और लोग घायल हो गए, जो बोलेरो में सवार थे। खबर मिलने पर पुलिस ने उनका हालचाल जाना। किसी तरह पीड़ितों को निकालने के साथ अस्पताल भिजवाया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word