March 20, 2026

भारतीय मजदूर संघ ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

कोरबा 2 सितम्बर। महंगाई के चलते कोयला कामगारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ ने बढ़ती महंगाई का विरोध किया है। आज से कई इकाईयों में प्रदर्शन शुरू किया गया है। बगदेवा क्षेत्र में संभागीय महामंत्री अशोक सूर्यवंशी के नेतृत्व में नारेबाजी किया गया। जबकि कुसमुंडा में आज संभागीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट हुए और प्रदर्शन किया।

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा 09 सितंबर को कले?टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिसे लेकर आज भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अनंत नायर, महामंत्री नवरतन बरेठ, राधेश्याम जायसवाल, चंद्रशेखर दुबे, शमीम खान, टीकेश्वर राठौर, अशोक सूर्यवंशी, वेदशर्मा, लक्ष्मण चंद्रा व जिला प्रभारी सतीश राठौर भी शामिल होंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word