March 20, 2026

जहर सेवन से नवविवाहिता की मौत

कोरबा 2 सितम्बर। घरेलू कारणों से परेशान होकर नवविवाहिता ने आज सुबह जहर सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी 7.45 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिले के उरगा थानांतर्गत ग्राम खोड्डल निवासी कौशिल्या खूंटे उम्र 29 पति शिरोमणि प्रसाद खूंटे की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद कौशिल्या अपने ससुराल में रह रही थी। आज सुबह घर में किसी बात को लेकर कलह पैदा हुई, जिसके परिणाम स्वरूप सुबह जहर सेवन कर लिया। उसके द्वारा लगातार उल्टी करने तथा उसके मुंह से आ रही बदबू से परिजनों को यह आभास होने लगा कि उसने जहर सेवन किया है। जिसके परिणाम स्वरूप आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविंद्र जनार्दन ने अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर शून्य पर मर्ग कायम कर मृतका के शव को पंचनामा कार्यवाही उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word