March 22, 2026

बालकनी का गिरा छज्जा, जनहानि नहीं

कोरबा 2 सितम्बर। बालकोनगर के सेक्टर-3 में एक आवास की बालकनी का छज्जा भरभरा कर गिर गया। आज सुबह यह घटना हुई। गनीमत यह रही कि उस दौरान मौके पर लोग नहीं थे इसलिए जनहानि नहीं हो सकी। सूचना होने के बाद नगर प्रशासन विभाग ने इस क्षेत्र को प्रतिबंधित किया। खबर के अनुसार आवास काफी पुराना है इसलिए यह घटना हुई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word